NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

लोहरसी में लेखराम साहू ने आंख में पट्टी बांधकर डंडा से हांडी फोड़कर शुभारंभ किया


धमतरी।शुक्रवार को को ग्राम पंचायत लोहरसी जिला धमतरी में कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर समस्त ग्राम वासियों द्वारा भव्य दही हांडी महोत्सव कार्यक्रम रखा गया था। जिसके मुख्य अतिथि लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली का समस्त ग्राम वासियों के द्वारा फूलमाला एवं डीजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी ग्राम वासियों के मन में प्रसन्नता देखने को मिला 

 लेख राम साहू ने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार श्री कृष्ण भगवान दही लूट का योजना बनाकर अपने साथियों के साथ मनोरंजन करते थे ठीक उसी प्रकार आज ग्राम पंचायत लोहरसी के युवाओं में देखने को मिल रहा है। आज कृष्ण जन्माष्टमी के इस पावन बेला में साक्षात वृंदावन का अनुभव हो रहा है मानो कृष्णा भगवान हीं दही लूट कर रहे हो इस ग्राम के वरिष्ठ एवं युवाओं को परंपरा को निभाने की जो ललक है वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने समस्त ग्राम वासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दिए और युवाओं को एवं बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रुचि लेने के लिए प्रेरित किये 


 लेखराम साहू के व्यवहार एवं सादगी से खुश होकर समस्त ग्राम वासियो एवं युवाओं के द्वारा हांडी फोड़ उत्सव की शुरुआत लेख राम साहू के आंख में पट्टी बांधकर डंडा देकर हांडी फोड़ का शुभारंभ किया गया लोगों में अद्भुत खुशी का माहौल रहा कार्यक्रम के बाद सभी वरिष्ठो एवं युवाओं छोटे-छोटे बच्चों से हाथ मिलाकर सभी से रूबरू हुए अंत में ग्रामीणों द्वारा श्रीफल एवं साल भेंट कर विदा कियाइस अवसर पर  सरपंच ग्राम पंचायत लोहरसी समस्त पंच महिला युवा एवं छोटे-छोटे बच्चे उपस्थित रहकर कार्यक्रम का आनंद लिए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ