NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

कण्डेल कांड का खुलासा: बार-बार गाली गलौज से परेशान युवक ने कोंडागांव से लाये चाकू से की Hत्या, गया जेल

 


गौठान के बरगद पेड़ के पास धारदार हथियार से की थी जानलेवा हमला

धमतरी।थाना अर्जुनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कण्डेल में 6 सितंबर की रात करीब 9 बजे मामूली रंजिश एवं पूर्व विवाद के चलते युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई थी।

मृतक पारसमणी साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कण्डेल, जो राजमिस्त्री का कार्य करता था, घटना के समय गांव के गौठान स्थित बरगद पेड़ के पास मौजूद था। इसी दौरान आरोपी ने पूर्व विवाद एवं रंजिश के चलते उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने एवं अत्यधिक रक्तस्राव के कारण पारसमणी साहू की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक शरद ताम्रकार पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। प्रार्थी भारत राम साहू, मृतक के पिता की रिपोर्ट  के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 103(1) बीएनएस एवं धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

त्वरित विवेचना के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिसके आधार पर ग्राम कण्डेल निवासी यावेन्द्र कुमार ध्रुव, पिता दिनेश कुमार ध्रुव, उम्र 18 वर्ष 01 माह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मृतक पारसमणी साहू की हत्या करना स्वीकार किया।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल ने बताया कि मेमोरेंडम कथन के आधार पर गवाहों के समक्ष घटना में प्रयुक्त चाकू एवं घटना में प्रयुक्त सामान भी जप्त किया गया है।आरोपी को थाना अर्जुनी द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मृतक नरहरपुर में राजमिस्त्री का काम करता था। आरोपी भी कुछ समय पहले कोंडागांव में काम के लिए गया था वहीं से वह चाकू को लाया था।

एसपी धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी, फॉरेंसिक एवं साक्ष्य आधारित विवेचना के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचने और उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ