NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

चरित्र संदेह पर पत्नी की Hत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार

 


नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या, शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास - मर्ग जांच में खुला हत्या का राज


धमतरी। थाना भखारा पुलिस ने पत्नी की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।


थाना भखारा में मर्ग क्रमांक 47/2026 की जांच के दौरान मृतका वीणा ध्रुव की मृत्यु संदिग्ध पाए जाने पर परिजनों एवं गवाहों के कथन लिए गए। शव परीक्षण रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृत्यु की प्रकृति मानववध (Homicidal) होना लेख किए जाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।


विवेचना के दौरान आरोपी विवेक ध्रुव उर्फ गोलू 30 वर्ष पिता राजकुमार ध्रुव निवासी सुपेला, थाना भखारा से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि पत्नी के अपने मोबाइल पर किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने की बात को लेकर विवाद एवं क्षोभ के चलते उसने 4 सितंबर की शाम लगभग 5 बजे कमरे में कपड़े सुखाने के लिए उपयोग की जाने वाली नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। मृत्यु के बाद घटना को छिपाने एवं आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को फांसी पर लटकाने का प्रयास किया गया।

आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त नायलॉन की रस्सी को उसके कमरे में बिस्तर के नीचे से गवाहों की उपस्थिति में विधिवत बरामद कर जब्त किया।






प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विवेक ध्रुव उर्फ गोलू को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज भेजा जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ