NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

NH30 में बैठे मवेशी को बचाने के चक्कर में आटे से भरा ट्रक पलटा,बाल बाल बचे ड्रायवर- कंडक्टर

 


 धमतरी।नेशनल हाईवे में रात को बड़ा हादसा होगा गया।आटे से भरा ट्रक नाले में पलटा गया।रायपुर से जगदलपुर की ओर आटे से भरा ट्रक जा रहा था।DPS स्कूल के सामने मंदिर के पास ट्रक पलट गया।हादसे के वक्त ट्रक में ड्राइवर और कंडक्टर सवार थे।दोनों ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।


धमतरी जिले में मवेशी की वजह लगातार सड़क हादसे के मामले सामने आ रहे हैं इसी बीच एक और बड़ा सड़क हादसा मामला सामने आया है।ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया,ट्रक में आटा भरा हुआ था,जो की जगदलपुर की ओर जा रहा था अचानक घटना होने से ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर ने खुद कर अपनी जान बचाई और बाल बाल बच गए फिलहाल इस मामले में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है,लेकिन ट्रक पलटने से सभी टायर ऊपर हो गया…ड्राइवर के मुताबिक देर रात सड़क पर मवेशी बैठे थे।मवेशियों को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हुआ हादसे के बाद मौके पर मची अफरातफरी।गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक में भरे सभी आटे को दूसरी गाड़ी में लोड किया गया जिसके बाद ट्रक को क्रेन के माध्यम से उठाकर हटाया गया।हादसे में करीब 50 फिट तक टायर  के निशान दिखाई दिया।जिसको देख कर ही लोग हादसे को खतरनाक मान रहे है।



 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ