NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

NH30:आधी रात को मेटाडोर से उतरते ही युवक को अज्ञात कार ने मारी टक्कर,पैर काटने के बाद भी नही बचाई जा सकी जान

 



कांकेर से दोस्तों के साथ रायपुर जा रहा था युवक, धमतरी में तोड़ा दम


भूपेंद्र साहू

धमतरी। कांकेर में गैरेज में काम करने वाले 27 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल राणा, निवासी हल्बापारा विश्रामपुरी, जिला कोंडागांव के रूप में हुई है। वह 8 सितंबर की रात अपने तीन दोस्तों के साथ आईसर मेटाडोर से कांकेर से रायपुर जाने के लिए निकला था।


राकेश नेताम ने पुलिस को बताया कि भावेश सोनी कांकेर के गैरेज में काम करता है, जहां राहुल भी काम करता था। 8 सितंबर की रात चार युवक मेटाडोर से रायपुर की ओर जा रहे थे। रात करीब 2:30 बजे मरौद टोल प्लाजा के आगे रास्ते में राहुल लघुशंका के लिए वाहन से नीचे उतरा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।




हादसे में राहुल के दोनों पैर गंभीर रूप से घायल होकर टूट गए।हादसे के बाद साथियों ने उसे 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए धमतरी के एकता अस्पताल में भर्ती कराया। जहां राहुल का एक पैर काटना भी पड़ गया था।इलाज के दौरान 9 सितंबर की शाम राहुल की मौत हो गई।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाली अज्ञात कार की तलाश की जा रही है।




 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ