NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

स्कूटी में कर रही थी तस्करी, पुलिस ने महिला को 740 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा

 



एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

धमतरी।थाना मगरलोड पुलिस ने ग्राम भैंसमुंडी में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर कुल 48,850 का सामान जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
19 अक्टूबर को थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भैंसमुंडी में नहर नाली के पास एक महिला अपने घर के सामने गांजा रखकर ग्राहकों को बिक्री कर रही है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिसम्मत कार्यवाही की और संदेही महिला सीमा बेगम को पकड़ा।


महिला आरक्षक की उपस्थिति में तलाशी एवं स्कूटी क्रमांक CG-05-M-3706 की जांच के दौरान डिक्की में सीट के नीचे रखे थैले से खाकी टेप में लिपटा गांजा तथा छोटे-बड़े कुल 45 नग जिपलॉक पॉलीथिन पाउच बरामद किए गए। इसके साथ ही गांजा बिक्री की नकदी रकम भी जब्त की गई।

▪️*जब्त मशरूका*

1. गांजा: 740 ग्राम, अनुमानित कीमत 37,000रूपये।

2. स्कूटी: क्रमांक CG-05-M-3706, अनुमानित कीमत 10,000रूपये

3. नकद राशि: 1,850रूपये।

4. पैकिंग सामग्री: 45 नग जिपलॉक पॉलीथिन पाउच।

▪️*कुल जब्त मशरूका: 48,850/-रूपये*



आरोपी सीमा बेगम 36 वर्ष पति अकील खान वार्ड क्रमांक 09, नहर नाली के पास, ग्राम भैंसमुंडी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी के विरुद्ध थाना मगरलोड में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी को विधिवत  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ