NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

पिता का दर्द: मेघा में बेटी के नाली में गिरकर बाढ़ में बहने से हुई मौत से आक्रोश में आकर पेट्रोल पंप में की थी आगजनी...हुआ Arrest

 



मेघा स्थित मातारानी पेट्रोल पंप में नोजल में आग लगाने का किया प्रयास, असफल होने पर परिसर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों को किया आग के हवाले

धमतरी/मगरलोड। थाना मगरलोड पुलिस ने ग्राम मेघा स्थित मातारानी पेट्रोल पंप परिसर में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जीवन निषाद, उम्र 47 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, मेघा,थाना मगरलोड,जिला धमतरी के रूप में हुई है। घटना को उन्होंने आक्रोश में आकर देने की बात कही है।

मामला थाना मगरलोड क्षेत्र के ग्राम मेघा स्थित मातारानी पेट्रोल पंप का है। 1-2 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 01:30 बजे आरोपी पेट्रोल पंप परिसर में पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए पेट्रोल नोजल में आग लगाने का प्रयास किया। इसमें सफल नहीं होने पर उसने परिसर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों को माचिस से आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।


घटना की रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में धारा 296, 326(एफ) एवं 324(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मगरलोड पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया आगजनी का कारण
पुलिस पूछताछ एवं आरोपी के मेमोरेंडम कथन के अनुसार 26 सितंबर  को ग्राम मेघा में पेट्रोल पंप के सामने खुले नाले के कारण एक छोटी बच्ची नाले में गिर गई थी और महानदी में आई बाढ़ के पानी में बह गई थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। आरोपी इस घटना के लिए पेट्रोल पंप प्रबंधन को जिम्मेदार मानता था। इसी बात को लेकर उसके मन में आक्रोश था, जिसके चलते उसने गुस्से में आकर पेट्रोल पंप परिसर में आगजनी की घटना को अंजाम दिया।



▪️*जब्त सामग्री*
घटना में प्रयुक्त माचिस।
घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ