NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Navrang Garba: 8 दिनों तक अलग-अलग थीम पर मचेगी धूम, युवाओं को इंतजार

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी। शहर में विभिन्न संस्थाओं, सामाजिक जनों द्वारा गरबा का आयोजन किया जाता है। जिसमें लोगों को खासकर युवाओं को नवरंग गरबा का इंतजार रहता है। इस बार 8 दिनों तक अलग-अलग थीम पर धूम मचाने की तैयारी है। गुरुवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया को इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।


बताया गया कि नवरंग गरबा की शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी। यह वह समय था जब कोविड के बाद लोग लंबे समय तक अपने घरों में रहे थे। Navrang शुरू करने का हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ गरबा करवाना नहीं था, बल्कि लोगों को उनके घरों से बाहर निकालकर एक साथ लाना और माँ दुर्गा की आराधना के माध्यम से एक सकारात्मक और उत्सवपूर्ण माहौल बनाना था। पहले ही साल हमें लोगों का जो प्यार और विश्वास मिला, उसने हमें आगे बढ़ने की एक नई ऊर्जा दी। धीरे-धीरे Navrang हमारे लिए सिर्फ एक गरबा आयोजन नहीं, बल्कि लोगों से जुड़ने और हर साल कुछ नया करने का माध्यम बन गया। आज Navrang के छठे वर्ष में हैं। हर साल की तरह इस बार भी कोशिश है कि पिछले वर्षों से मिली सीख के आधार पर अपनी छोटी-बड़ी कमियों को सुधारें और इस बार की Navrang को और बेहतर तरीके से प्रस्तुत करें।

गुलशन छाबड़िया ने बताया कि

11 October को रंग दे बसंती theme के साथ Navrang की शुरुआत करेंगे, जिसमें सफेद रंग के साथ देश के प्रति उत्साह और जज़्बा देखने को मिलेगा।

12 October -दूसरी Theme पूरी तरह भगवान श्रीराम को समर्पित होगी। हृदय में जिनके सियाराम के माध्यम से हम भक्ति और भारतीय संस्कृति को celebrate करेंगे।

13 October -"तीसरी Theme हमारी अपनी मिट्टी और अपनी संस्कृति को समर्पित है। हमर माटी के महक के जरिए हम छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति और उसकी खूबसूरती को प्रस्तुत करेंगे।"

14 October -"चौथी Theme थोड़ी nostalgic होने वाली है। Back to the 80s के साथ हम उस दौर की यादों, अंदाज़ और energy को Navrang के मंच पर लेकर आएंगे।"

15 October - "पांचवीं Theme गुजरात की समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक परिधान को celebrate करेगी। इसमें traditional Gujarati attire के साथ एक अलग ही रंग देखने को मिलेगा।"

16 October -"छठी Theme में Navrang पहुंचेगा ब्रज की गलियों तक। ब्रज की होली theme के माध्यम से रंग, परंपरा और उत्सव का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा।"

17 October -"सातवीं Theme महादेव के नाम होगी। शिव नगरी theme में हम शिव की भक्ति, उनकी ऊर्जा और उनसे जुड़ी संस्कृति को अपने अंदाज़ में प्रस्तुत करेंगे।"

18 October -आखिरी Theme फिर से गुजराती संस्कृति के रंग में सजेगी। Traditional Gujarati attire के साथ Navrang की इस आठ दिवसीय journey का एक खूबसूरत समापन होगा।"




इस दौरान दीपक लखोटिया, ऋतुराज पवार, गुलशन, भूमि मूलवानी, रेनू जसुजा, कुणाल सिंह, हेमंत राजपूत, अंकित मंधान,संकेत रोहरा, सारांश केसवानी, आयुष आहूजा, करण सिंह, पीयूष जसूजा, हेमंत लेडवानी, गौरव लोहाना, नमन मिथलेश, हिमाचल मिथलेश, विख्यात सिन्हा, रोहन चक्रधारी,वर्तिका मिन्नी, जगत दीवान आदि मौजूद थे।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ