NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

नवरात्र से पूर्व महतारी वंदन की राशि जारी होने पर निगम पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष विजय मोटवानी ने जताया आभार

 


सनातन का संस्कार महतारी की वंदना के योजना से लाभान्वित होगी मातृशक्ति-: विजय मोटवानी


धमतरी। प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण मातृ शक्तियों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने की दृष्टि से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना महतारी वंदन योजना के माध्यम से पूरे प्रदेश के 70 लाख महिलाओं को 32वां किस्त के रूप में आज राशि उनके खाते में आवंटित की गई। जिसका नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने स्वागत करते हुए प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय के प्रति आभार के साथ कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा है कि नवरात्र के प्रथम दिन सनातन के संस्कारों को आगे बढ़ते हुए शक्ति के प्रति माताओं की वंदना के साथ दी जा रही राशि निश्चित ही जनकल्याण के साथ ही प्रदेश की सरकार को आशीर्वाद और दुआ प्रदान करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ