NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT रेत का खेल: मुख्य खनिज अधिकारी को हटाने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन


शहर कांग्रेस ने धूल के गुब्बार से राहत व अवैध रेत परिवहन सहित अन्य मांग

धमतरी।शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी अवैध रेत परिवहन, सड़क निर्माण को लेकर रात में बिना पीटपास गाड़ियों को सड़क पर रोक कर शासन को सुपुर्द करने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में बीती रात भी कुछ हाइवा को रोक कर संबंधित अधिकारियों को फ़ोन के माध्यम सूचना दी गई लेकिन किसी भी अधिकारी ने कोई रिस्पॉन्स नहीं किया। 


इसी शिकायत को लेकर मंगलवार को शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वय गौतम वाधवानी व योगेश शर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर के पास राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अपनी माँग रखी जिसमें

1 मुख्य खनिज अधिकारी को अन्यत्र जगह हटाया जाए

2 सिहावा रोड में उड़ रही धूल के गुब्बार से तुरंत निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाया जाए, लगातार पानी छिड़काव किया जाए 

3 सिहावा रोड का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए और जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता तब तक हाईवा परिवहन बंद किया जावे 

4 अवैध रेत परिवहन रोका जाए और उसके लिए मजबूत कदम उठाते हुए चेक पोस्ट बना कर सक्षम अधिकारियों की नियुक्ति की जाए। 



इन सभी मांगों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।कहा अन्यथा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से योगेश शर्मा गौतम वाधवानी अविनाश मरोठे, देवेंद्र देवांगन, आशुतोष खरे, अम्बर चंद्राकर, जैनुद्दीन रिजवी, वातांजलि गोस्वामी, शास्त्री सोनवानी, गोपाल कामड़े,भागी ध्रुव, शंकर माखीजा, मोहन ध्रुव, राजू शेख, अमित बाघमारिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ