NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Odisha का फरार गांजा सप्लायर कमलेश सरदार गिरफ्तार

 



11.033 किलोग्राम गांजा के साथ पूर्व में पकड़े गए थे दो अंतरराज्यीय तस्कर,अब मुख्य सप्लायर भी पुलिस की गिरफ्त में


धमतरी। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही के क्रम में थाना बोराई पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। ओडिशा से मध्यप्रदेश गांजा सप्लाई करने वाले प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य सप्लायर कमलेश सरदार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।धमतरी पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई चेन से जुड़े आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही को मजबूती मिली है।


पूर्व में 11 किलो गांजा के साथ पकड़े गए थे दो अंतरराज्यीय आरोपी 

 15.09.2026 को थाना बोराई पुलिस ने पुलिस बैरियर नाका बोराई पर उमरकोट से धमतरी की ओर आ रही भवानी ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 04 EA 2476 को रोककर जांच की,बस में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों निखिल वर्मा (26 वर्ष), निवासी सतवास, जिला देवास (मध्यप्रदेश) एवं मोहित गोदारा (28 वर्ष), निवासी गोलागुठान, थाना सतवास, जिला देवास (मध्यप्रदेश) को पकड़ कर 11 किलो 33 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 2,20,000 रूपये बरामद किया था। 



आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर जानकारी सामने आई कि वे  गांजा ओडिशा के उमरकोट निवासी कमलेश सरदार से खरीदकर मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। घटना के बाद से ही मुख्य सप्लायर फरार चल रहा था।थाना बोराई पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर  फरार आरोपी  कमलेश सरदार 46 वर्ष पिता कार्तिक सरदार निवासी UV-09 बुजरा पुजारीगुड़ा, थाना उमरकोट, जिला नवरंगपुर,ओडिशा को धारा 20(ख), एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ