NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

सांकरा मोड़ के पास राहगीर से मारपीट कर 10 हजार की लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 



युवकों ने ढाबे में भी की थी मारपीट

धमतरी।थाना अर्जुनी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए राहगीर से मारपीट कर नकदी लूटने वाले और ढाबा में मारपीट करने वाले दो आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्रार्थी शीतल कुमार साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम गातापार, थाना भखारा,13 नवम्बर की दोपहर अपने घर से 10,000रूपये नगद लेकर अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AP 2084 से ससुराल ग्राम भोथली में आयोजित नहावन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।इसी दौरान दोपहर करीब 1:20 बजे ग्राम सांकरा मोड़ स्थित जरही माता मंदिर के पास फल खरीदने के लिए रुका। तभी ग्राम सांकरा की ओर से पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने उन्हें अकेला पाकर गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रार्थी द्वारा विरोध करने पर दोनों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए डराया-धमकाया तथा उनकी जेब से 10,000रूपये नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं एटीएम कार्ड रखे पर्स को जबरन लूटकर फरार हो गए।
घटना की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना अर्जुनी पुलिस ने तत्काल आरोपियों की पतासाजी शुरू की। घटना के समय प्रार्थी द्वारा आरोपियों की मोटरसाइकिल का नोट किया गया नंबर CG 05 AU 8630 एवं स्थानीय स्तर पर प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदेहियों की पहचान कर ग्राम सांकरा निवासी नितिन साहू एवं संदीप सोरी उर्फ विनय को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
दोनों आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि लूट की 10,000रूपये की रकम आपस में 5,000-5,000/-रूपये बांट ली थी तथा पर्स में रखे दस्तावेजों सहित पर्स को फेंक दिया था। लूटी गई रकम में से कुछ राशि खाने-पीने में खर्च कर दी गई थी।
इस बीच अर्जुनी थाना में मनीष ध्रुव ने भी रिपोर्ट लिखाई कि वह पूरी मोड़ के किरण ढाबे में खाना खा रहा था तभी इन्हीं दोनों लोगों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल को तोड़ दिया।

▪️*जब्ती की कार्यवाही*-:
▪️आरोपियों के कब्जे से 3700 रु नगद एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AU 8630 जब्त किया

आरोपियों नितिन साहू 25 वर्ष पिता कबीर दास साहू और संदीप सोरी उर्फ विनय 18 वर्ष पिता महेश सोरी, उम्र 18 वर्ष 03 माह, दोनो निवासी निवासी ग्राम सांकरा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर  14.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, धमतरी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना अर्जुनी पुलिस टीम एवं वैज्ञानिक अधिकारी की भूमिका रही।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ