टिकरापारा-जोधापुर वार्ड में पारंपरिक रीति-रिवाजों और भक्तिमय माहौल के बीच निकली शोभायात्रा, महापौर ने दी पर्व की शुभकामनाएं
धमतरी। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, धार्मिक आस्था और परंपराओं के प्रतीक पावन पर्व गौरा गौरी के अवसर पर नगर निगम धमतरी के महापौर श्री जगदीश ‘रामू’ रोहरा टिकरापारा-जोधापुर वार्ड में आयोजित भव्य गौरा गौरी शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं एवं वार्डवासियों के साथ शोभायात्रा में सहभागिता कर धार्मिक उत्साह और उमंग के इस पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर महापौर श्री रोहरा ने कहा कि गौरा गौरी केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोकपरंपरा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे पर्व हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी श्रद्धालुओं एवं वार्डवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




0 टिप्पणियाँ