एसपी के सख्त निर्देश पर, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, जुआ फड़ पर दी गई दबिश
धमतरी। थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सोरिद नगर डिपो पारा रोड स्थित भोला साहू के घर के पास बने चबूतरे पर कुछ व्यक्ति ताश पत्तों से रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।
आरोपियों पुरुषोत्तम महावर,उमेश देवांगन,भोलाराम साहू,कमलेश गोयल,मनीष उर्फ मनोज राठी, गोपाल उर्फ छोटू साहू और संतोष शर्मा धमतरी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
▪️*जप्ती का विवरण:*
▪️ फड़ से जप्त रकम: 2,00,350रूपये
▪️ पास से जप्त रकम: 1,09,000रूपये
▪️ कुल नगदी रकम: 3,09,350रूपये





0 टिप्पणियाँ