कुरुद पुलिस ने फर्जी बिल और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए की गई जालसाजी का किया खुलासा
धमतरी।पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में आर्थिक अपराध एवं धोखाधड़ी के मामलों में कार्यवाही करते हुए थाना कुरुद पुलिस ने व्यावसायिक लेनदेन में 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने तथा फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर प्रस्तुत करने के मामले में महासमुंद निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया उर्मिला शर्मा धोबनीपारा कुरुद ने थाना कुरुद में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि व्यावसायिक लेनदेन के तहत उन्होंने आरोपी विनय अग्रवाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 30, आदर्श नगर, महासमुंद को केनरा बैंक के माध्यम से RTGS द्वारा अलग-अलग किस्तों में कुल 1 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए थे।
आरोपी द्वारा प्रार्थिया को 40 लाख रुपये वापस किए गए, लेकिन शेष 60 लाख रुपये वापस नहीं किए गए। आरोप है कि बकाया राशि हड़पने की नीयत से आरोपी ने 16.06.2023 से 24.06.2023 के बीच 2360 क्विंटल चावल FCI मंदिर हसौद गोदाम में जमा कराने के नाम पर 8 फर्जी एवं कूटरचित इनवाइस/बिल तैयार कर प्रार्थिया के समक्ष प्रस्तुत किए। जांच में इन दस्तावेजों की तारीखों एवं तथ्यों में विसंगतियां पाई गईं।
प्रार्थिया की शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेजों के उपयोग का अपराध पाए जाने पर थाना कुरुद में धारा 467, 468, 471 एवं 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।





0 टिप्पणियाँ