NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT शहर के अस्पतालों में हो रही अजब गजब चोरी...महंगे नलों को निकाल कर लगा रहे प्लास्टिक के

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी। इन दिनों जिला अस्पताल सहित निजी अस्पताल के प्रबंधक अपने संस्था से नल चोरी होने से परेशान हैं। चोर भी इतने चालाक हैं कि वो स्टील, लोहा के नल के बदले प्लास्टिक का नल लगाकर निकल जाते हैं। कुछ जगह सीसी टीवी में दिखाई भी दिये हैं।


शहर में एक चोर गिरोह सक्रिय है जिसका टारगेट सिर्फ अस्पताल है। वो अस्पताल से अन्य कुछ सामान नहीं चुराते हैं बल्कि बाथरूम में लगे नल को टारगेट बना रहे हैं। इसमें जिला अस्पताल सहित शहर के निजी अस्पताल शामिल हैं। जिला अस्पताल में दो दिन चोरी की गई। जिसमें लगभग 10 नल गायब है, उसके जगह लोकल प्लास्टिक की टोटी लगाई गई थी।


बताया जा रहा है कि इसमें लगभग 4 लोग हैं। शहर के लगभग 6 निजी अस्पताल में भी यह घटना घटित हुई है। सभी जगह महंगे टोटी को चुराकर प्लास्टिक टोटी लगाया गया है। कुछ अस्पतालों में सीसी टीवी फुटेज में संद्धिग्ध नजर आ रहे हैं।



  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ