NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

MLA ओंकार साहू ने धान खरीदी केंद्र शंकरदाह का किया निरीक्षण, अनियमितता का आरोप

 


फटे बारदाने में धान खरीदी और निर्धारित मात्रा से अधिक तौल पर जताई नाराजगी



धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने धान खरीदी केंद्र शंकरदाह का निरीक्षण कर खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में कई अनियमितताएं सामने आईं। विधायक ने पाया कि किसानों को धान भरने के लिए फटे हुए बारदाने (बोरों) दिए जा रहे हैं, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विधायक ने तौल व्यवस्था की जांच के दौरान पाया कि निर्धारित 40 किलो 600 ग्राम के स्थान पर किसानों से 40 किलो 800 ग्राम धान तौला जा रहा है। प्रति बोरा 200 ग्राम अतिरिक्त धान लिया जाना किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बरतने और किसानों से निर्धारित मात्रा के अनुसार ही धान लेने की बात कही।


निरीक्षण के दौरान केंद्र में किसानों के लिए पीने के स्वच्छ पानी, धूप से बचने के लिए छांव तथा शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव पाया गया। विधायक ने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसानों की मेहनत की उपज की खरीदी सम्मानजनक, पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुरूप होनी चाहिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं में सुधार करने तथा किसानों को हो रही परेशानियों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने की बात कही।मौके पर मनीषा साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष,शंकरदाह सरपंच रमी गौतम, उपसरपंच विनोद डिंडोलकर, तेजाराम सिन्हा, धर्मेंद्र पटेल, अश्वनी सिन्हा, नोमेश सिन्हा, हितेश्वरी सिन्हा, कृष्णा सिन्हा, दीपक साहू , लेखराम साहू, हीरालाल, कृष्णा, प्रेमलाल, शिवकुमार, देवनारायण, प्रीतम, नरोत्तम , कुंतीबाई, ईश्वर साहू, गोरखनाथ लोकेन्द्र साथ में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ