धमतरी। धमतरी जिले के सिहावा अंचल में दीपावली की सारी खुशियां माता में बदल गई। छुट्टी पर अपने गांव आए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि जवान ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है मृतक के पिता पुलिस विभाग में पदस्थ हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घटना सिहावा थाना क्षेत्र के सातबहाना गांव की है। जहां 15-16 की दरमियानी रात सीआरपीएफ़ के जवान डाकेश पिता भीमकुमार सोम उम्र 32 वर्ष ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का पोस्टिंग कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र 28 वीं बटालियन में था। जो 10 दिनों के लिए छुट्टी अपने घर आया था आज वापस ड्यूटी पर लौटने वाला था। लेकिन उससे पहले उन्होंने सुसाइड कर लिया। इधर मामले की सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक के पिता भी पुलिस विभाग में रायपुर जिले में पदस्थ हैं।




0 टिप्पणियाँ