धमतरी। अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने सुप्रसिद्ध भजनों एवं कीर्तन के माध्यम से गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी को अलग अंदाज में प्रस्तुत करने वाले कीर्तन कार जगजीत सिंह जी का भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी द्वारा स्वागत कर सम्मान करते हुए कहा है कि सिख समाज ने हमेशा त्याग व बलिदान की एक उत्कृष्ट परंपरा देश के समक्ष हमेशा प्रस्तुत करते आ रहा है भारत के धर्म,अध्यात्म एवं संस्कृति की रक्षा में सिख समाज ने जो योगदान दिया है वह दूसरे समाज के लिए प्रेरणादाई है। इसका साक्षात प्रमाण है कि गुरु ग्रंथ साहिब में रामायण के बाद सर्वाधिक बार राम शब्द का उच्चारण होता है।

0 टिप्पणियाँ