NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

MLA DMT युवा प्रकोष्ठ ने किया विधायक रंजना साहू का सम्मान

 


धमतरी। धमतरी विधानसभा की  विधायक रंजना साहू को छत्तीसगढ़ विधानसभा में इस वर्ष उत्कृष्ट विधायक चुना गया है।  जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ धमतरी के द्वारा श्रीमती साहू का 26 मार्च रविवार को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गई।

 जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ धमतरी के जिलाध्यक्ष पवन गजपाल के नेतृत्व में साहू समाज के युवा पदाधिकारियों ने विधायक का पुष्पगुच्छ भेटकर बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर महामंत्री वीरेन्द्र साहू,राजेंद्र साहू, मंत्री पूना राम साहू, संगठन सचिव उपेंद्र साहू, योगेश्वर साहू,शैलेंद्र साहू,अमित साहू,लोकनाथ साहू, टकेश्वर साहू,नोहर साहू,जय साहू,दिनेश साहू,तरुण साहू,आशीष साहू,सतीश साहू, कमल नारायण हिरवानी आदि पदाधिकारी गण उपस्थित थे।


आपको बता दें कि धमतरी विधायक रंजना साहू हमेशा धमतरी के विकास के लिए सदन में मुखर होकर अपनी बात रख रही हैं। विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश के साथ-साथ जिले की आम जनता की समस्याओं पर सरकार को घेरने आगे आ रही है। आज श्रीमती साहू के उत्कृष्ट विधायक चुने जाने से धमतरी गौरवान्वित हुआ है और यह पहली बार है जब धमतरी के किसी विधायक को उत्कृष्ट विधायक से सम्मानित किया गया है। रंजना साहू के उत्कृष्ट विधायक बनने पर क्षेत्र में खुशी एवं हर्ष का माहौल है तो वहीं धमतरी को गौरव का एहसास कराते इस ऐतिहासिक उपलब्धि  पर उन्हें बधाई दी जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ