NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने चौक चौराहों पर माकड़ी पुलिस तैनात, असमाजिक तत्वों पर रखेगी नजर

 


 रामकुमार भारद्वाज

कोण्डागांव :-  जिले के ग्राम माकड़ी के पारंपरिक मेले की शुरुआत 28 मार्च मंगलवार से शुरू हो गई है, इस मेले को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने सुरक्षा के तौर पर माकडी पुलिस के  जवान चौक चौराहों पर तैनात हैं । माकड़ी थाना प्रभारी एसएस शोरी ने बताया की माकड़ी के वार्षिक मेले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर माकड़ी थाना पुलिस के जवान के साथ बाहर थाने से आए हुए जवानों को चौक चौराहों में तैनात किए गए हैं, साथ ही मेले में भी पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं, मेले में घूमने वाले पोकिट मारो पर भी पुलिस नजर रखी हुई हैं ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके । पुलिस असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी हुई है ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ