भूपेंद्र साहू
धमतरी। जिले में कोरोना मरीज लगातार निकल रहे हैं।25 अप्रैल को जिले में 12 नए मरीजों की पहचान हुई है। जिसमें गुजरा ब्लॉक से तीन, कुरूद ब्लाक से दो,नगरी से पांच और शहर से दो शामिल है। इस तरह से एक्टिव मरीज 85 हो गए हैं, जिसमें गुजरा से 14 कुरूद से 13, मगरलोड में 16 नगरी में 34 और शहर में 8 हैं। राहत की बात यह है कि दुगुने मरीज( 24)स्वस्थ हुए हैं।
जिले में अब तक 32739 मरीज पॉजिटिव पाए गए जिसमें 32059 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अच्छी बात यह है कि लगभग सभी मरीज मरीजों में सर्दी खासी बुखार के सामान्य लक्षण ही दिखाई दे रहे हैं। किसी की गंभीर स्थिति नहीं है।




0 टिप्पणियाँ