NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने सूनसान इलाकों में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

 


संवेदनशील क्षेत्रों के गलियों में भ्रमण अनावश्यक घुमने वाले घुमंतु एवं देर रात बैठ कर अड्डे बाजी करने वालों कि खैर नहीं

धमतरी।मंगलवार शाम को पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर  के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के हमराह में टीम बनाकर शहर के मकेश्वर वार्ड, स्टेशन पारा ,मकई चौपाटी,आलमपुर,बिलाईमाता के पीछे  सुनसान जगहों में घुमकर पेट्रोलिंग किया गया और सूनसान जगहों पर बैठे लड़कों को चेतावनी दी गई।


शहर में शांति व सुरक्षा बनाए रखने तथा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के तारतम्य में धमतरी पुलिस द्वारा समस्त संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग एवं पैदल पेट्रोलिंग किया गया।एसपी ने सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानें क्षेत्रों में पुलिस बलों के साथ सघन पेट्रोलिंग व चेकिंग करने, पैदल पेट्रोलिंग अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

 


 अनावश्यक घुमने वाले घुमंतु, असामाजिक तत्वों को अब पुलिस द्वारा पूछताछ की जायेगी एवं भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक स्थान,आम स्थान, सूनसान स्थान में जमावड़ा लगाकर नशा करने वालों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों,असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों एवं वाहनों की डिक्की सहित धारदार हथियार रखकर घुमने वालों की चेकिंग कर सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गए। अब देखना होगा कि पुलिस का यह अभियान कब तक जारी रहता है

पेट्रोलिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू,रक्षित निरीक्षक के.देव राजू,थाना प्रभारी सिटी कोतवाली  प्रणाली वैद्य,यातायात प्रभारी निरीक्षक सत्यकला रामटेके, उनि.सुभाष लाल,सउनि. रामावतार राजपूत सहित पुलिस बल अभियान में शामिल रहा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ