धमतरी।सोमवार दोपहर नगर निगम की टीम ने नियमितीकरण नहीं कराने वाले प्रतिष्ठानों को सील किया। नगर निगम की टीम में चार प्रतिष्ठानों में दबिश दी, निर्माण संबंधी कागज मांगे गए। अवैध निर्माण का नियमितीकरण नहीं होने की बात कहकर 4 दुकान सील कर दिए गए।
गौरतलब है की राज्य सरकार ने अपनी जमीन पर अनुमति से अधिक या अवैध निर्माण को शुल्क और जुर्माने के साथ नियमित करने की योजना लाई है। इसके तहत आवेदन लिए जा रहे हैं।नगर निगम लगातार लोगों को नियमितीकरण का आवेदन देने के लिए जागरूक कर रहा है। मोहल्लों, कॉलोनी और व्यावसायिक इलाकों में नगर निगम के कर्मचारी नियमितीकरण का नोटिस बांट रहे हैं। लगातार नोटिस दिए जाने के बाद नियमितीकरण के लिए आवेदन नहीं आने पर नगर निगम ने सख्ती शुरू की है।
इन दुकानों और शोरूम को किया सील
दोपहर 12 बजे निगम अमला ने राम सागर तलाब के पास कुंवर सिंह,मीना बाई गौरव पथ रोड जैतखाम के पास, श्याम लाल पटेल गौरव पथ शौचालय के बाजू,शिव कुमार सोनकर गौरव पथ रोड सोनकर चिकन सेंटर में कार्यवाही की गई। दुकानों बंद कराकर बाकायदा सील किया गया। कहा गया कि नियमितीकरण के लिए नगर निगम ने आपको नोटिस जारी किया गया था पर आपके द्वारा निगम में नियमतीकरण के लिए कोई आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है। अत: बिना स्वीकृति या स्वीकृति से किए गए निर्माण को हटाने की कार्रवाई के प्रथम चरण में भवन को सील किया गया है।




0 टिप्पणियाँ