NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking धमतरी विधायक रंजना साहू की कार पलटी,आई चोट,मैनपुर में कराया गया भर्ती

 


 कार सवार अन्य लोगों को भी आई हल्की चोट



भूपेंद्र साहू

धमतरी।शुक्रवार दोपहर नगरी से देवभोग रोड में सड़क हादसे में धमतरी विधायक रंजना साहू घायल हो गई। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मैनपुर अस्पताल ले जाया गया है। उनके साथ भाजपा के और पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे, उन्हें भी हल्की चोट आई है।कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी विधायक रंजना साहू गरियाबंद MLA डमरूधर पुजारी के बेटे के शादी कार्यक्रम में शामिल होने मुनगा पदर अपने कार से नगरी होते हुए जा रही थी।उस दौरान रास्ते में उनकी इनोवा कार CG05 AG 7707 पलट गयी।घटना झरियाबाहरा से मैनपुर मार्ग में हुई है।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में विधायक रंजना साहू को चोट आयी।मैनपुर अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है वह अभी रेस्ट हाउस में है।कार में उनके साथ धमतरी मंडल अध्यक्ष विजय साहू, नीलू रजक, अनीता यादव, पीएसओ मौजूद थे सभी को हल्की चोट आई है। सूचना मिलते ही उनके पति डीपेंद्र साहू मैनपुर के लिए रवाना हो गए हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ