धमतरी।अर्जुनी से भखारा होते हुए रायपुर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है, जो काफी धीमी गति से चल रहा है। जिसकी वजह से आए दिन सड़क हादसे भी हो रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुरमातराई में चक्का जाम कर दिया। समझाइश के बाद 1 घंटे में हटे।
रायपुर से धमतरी पुराना रोड चौड़ीकरण का आदेश जारी किया गया था। भखारा के बाद धमतरी की ओर निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है।निर्माण गति धीमी होने की वजह से आए दिन सड़क हादसे होते हैं। पिछले दिनों गुजरा में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसकी वजह से ग्रामीणों ने रात में ही चक्का जाम कर दिया था। देमार में भी आए दिन बड़ी वाहन पलटती है।
कुरमातराई में भी ऐसी ही कुछ घटना होने की वजह से गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। सड़क के बीचो-बीच पंडाल लगाकर लगभग डेढ़ घंटे तक बैठे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि रोड निर्माण में देरी की वजह से बहुत परेशानी हो रही है।6 माह से निर्माण कार्य बंद है, जिसकी वजह से पेयजल की समस्या भी हो रही है। कलेक्टर को भी इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।
धरना में बैठने वालों में प्रमुख रूप से दीनदयाल साहू, शेष नारायण साहू, डोमन साहू, सरपंच पवन साहू, प्रीतम साहू, ईश्वर साहू, लोकेश वैष्णव, गैंदलाल साहू, मगन साहू, सुरेश साहू, उपसरपंच मटोरिया बाई, बिमला बाई, पूर्णिमा साहू, दया बाई साहू, खेमीन साहू, सुरुज बाई साहू, रेखा साहू, डुमन साहू, नरेश साहू, नोमेश्वर साहू, टेकराम साहू, धनेंद्र साहू, छत्रपाल साहू, टीकम चौधरी, मोहन विश्वकर्मा, उमेश ध्रुव, जालम साहू, डायमंड साहू, नानक राम, ओंकार साहू, बालमुकुंद साहू, लाकेश साहू, नजरु राम आदि हैं।





0 टिप्पणियाँ