डॉ भूपेंद्र साहू
धमतरी।शिवनंदा अस्पताल में अपनी तरह का अनोखा आपरेशन कर महिला की जबड़े को निकालकर पैर की हड्डी को लगाया गया।9 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला अब स्वस्थ है। यह धमतरी में अपने तरह का पहला ऑपरेशन है।
अब धमतरी में कई ऑपरेशन ऐसे होने लगे हैं जो रायपुर में होतेहैं।ऐसा ही अपनी तरह का एक अनोखा ऑपरेशन fibula free flap surgery जिला अस्पताल के पास स्थित शिवनंदा अस्पताल में गत दिनों किया गया। जिसमें कैंसर पीड़ित महिला की जान बच गई। शिवनंदा अस्पताल के संचालक डॉ विभोर नंदा ने बताया कि भेंडरा निवासी 65 वर्षीय महिला को मुंह का कैंसर था। वह इलाज के लिए रायपुर गई थी, जहां पर लगभग 4 लाख खर्च बताया गया। फिर महिला ने उनसे संपर्क किया। महिला का जबड़ा बदल के उसकी जान बचाई जा सकती थी। उसके बाद तय किया गया कि पैर की हड्डी फिब्युला का टुकड़ा को जबड़ा में लगाया जाएगा।उस महिला के पैर के फिब्युला हड्डी के टुकड़े को नसों के साथ काटकर फ्लैप बनाया गया। फिर निचले जबड़े को निकाला गया और पैर की हड्डी के फ्लैप को वहां पर फिक्स किया गया।
9 घंटे तक चले ऑपरेशन में मुख्य रूप से ऑंकोसर्जन डॉ सौरभ साहू, प्लास्टिक सर्जन डॉ अनिरुद्ध गुप्ता, सर्जन डॉ विभोर नंदा, मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ मुरारी वाशानी,निःश्चेतना विशेषज्ञ डॉ मधु लुंकड़ थे। 2 दिन तक आईसीयू में रहने के बाद महिला को वार्ड में शिफ्ट किया गया। वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रही है। 10 दिनों बाद खाना भी शुरू हो जाएगा।डॉ विभोर ने बताया कि इस ऑपरेशन में महिला को सिर्फ 70000 रू का खर्च आया। जिससे उसकी जान और पैसे दोनों बच गए। यह अपनी तरह का अनोखा ऑपरेशन था, जिसमें पैर की हड्डी को काटकर लगाया गया था और उस जगह पर प्लेट लगा दिया गया। महिला आराम से चल फिर भी सकती है और मुंह का कैंसर फैलने से बच गया। बाकी उसको कीमोथेरेपी देखकर स्वस्थ कर लिया जाएगा।






0 टिप्पणियाँ