NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Dhamtari:शहरी गौठानों के संचालन के लिए बनाई गई समिति,सोमेश मेश्राम बनाए गए समिति के अध्यक्ष

 



समिति के सदस्यों ने महापौर विजय देवांगन से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित कर गौठान संचालन के संबंध में सार्थक चर्चा की

धमतरी।शहरीय गौठानो के सफल संचालन के लिए गौठान समिति का गठन किया किया गया । इसी क्रम में धमतरी शहर के गौठान समिति का प्रभारी मंत्री अनिला भेडिया ने अनुमोदन किया।जिसमे 11 सदस्यों की समिति का गठन किया गया है।
सोमेश मेश्राम पार्षद डाक बंगला वार्ड को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी अभियान के तहत गौ संरक्षण को बढ़ावा देना गौठान का निर्माण किया गया है। इसी उद्देश्य से धमतरी शहर में लाखों की लागत से 4 गौठान बनाए गए हैं।जिसके सफल संचालन के लिए समिति बनाई गई है।समिति के सदस्यों ने महापौर विजय देवांगन से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित कर गौठान संचालन के संबंध में सार्थक चर्चा की।


*ये हैं समिति के सदस्य*
अध्यक्ष पद हेतु पार्षद सोमेश मेश्राम को जिमेदारी दी गई है। समिति के सचिव नगर निगम आयुक्त विनय कुमार होंगे।
सदस्यो में महापौर विजय देवांगन, कार्यपालन अभियंता विजय खलखो,लेखापाल नीरज देवांगन को रखा गया है।गोठान आजीविका गतिविधियों में रुचि रखने वाले शहर के नागरिक रामनाथ यादव ,तोमन कंवर, विजय यादव, दिनेश साहू,भारती साहू,डेयरी उद्योग प्रतिनिधि शंकर ग्वाल को समिति में जगह दी गई है।


महापौर विजय देवांगन ने बताया कि यह समिति गौठान के सफल संचालन के लिए बनाई गई है,गोठान ने हो रहे गोबर खरीदी को बढ़ावा देने,गोबर से निर्मित खाद खेती-बाड़ी में इस्तेमाल करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष सोमेश मेश्राम ने अध्यक्ष नियुक्त होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं महापौर विजय देवांगन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा पूर्वक निभाते हुए मुख्यमंत्री की मंसानुरूप इस योजना को सफल बनाने में पूरा प्रयास किया जाएगा।साथ ही गौठान में स्व सहायता समूह द्वारा गोबर से बना रहे खाद एवं अन्य सामग्रियों को हितग्राहियों को इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहन किया जायेगा।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,कमलेश सोनकर, पार्षद दीपक सोनकर उपस्थित थे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ