धमतरी।रत्नाबांधा रोड स्थित कबीर नगर में 50 हजार के सामानों की चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस और साइबर की टीम ने दो आरोपियों को धर दबोचा है। उनके कब्जे से लगभग सभी माल बरामद भी हो गया है।
प्रार्थी मनीष कुमार कामडे़ पिता नारद सिंह कामडे़ साकिन कबीर नगर, सिनेट सीटी के पास धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर से 4 अगस्त की दोपहर अज्ञात चोर द्वारा घर में रखे एक गैस टंकी एचपी कंपनी का, एक नग इन्डेक्शन चुल्हा, दो चांदी की अंगुठी नग लगा हुआ,एक फिनिक्स कंपनी का हाथ का घडी, एक कार वाशर मशीन, एक जोडी बाटा कंपनी का जुता, एक जोडी स्पोर्टस जुता, एक स्कार्ड कंपनी का बैग, एक टुल्लु पम्प, पोस्ट आफिस का पासबुक पीएनबी बैंक का चेक बुक कुल किमती 50,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा थाना कोतवाली में 454,380 भादवि अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों की दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी कोतवाली बृजेश तिवारी ने त्वरित कार्यवाही करते कोतवाली एवं सायबर टीम के टीम द्वारा आरोपी के पतासाजी करने हेतु लगाई गई थी।जिसको पुलिस द्वारा पतासाजी कर 2 लोगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी टिमेन्द्र देव महार ने अपने साथी हुमन ध्रुव के साथ माल चोरी कर अपने घर में छुपा कर रखना स्वीकर करने पर आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल जब्त किया गया।
आरोपियों टिमेन्द्र देव महार उर्फ गुड्डु पिता भरतलाल देव महार उम्र 22 वर्ष रत्नाबांधा कोटवार पारा धमतरी और हुमन ध्रुव उर्फ राधे पिता लय ध्रुव उम्र 29 वर्ष सा० रत्नाबांधा पीजी कालेज रोड, महावीर चौक धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली बृजेश तिवारी सउनि.कमिल चंद्र सोरी, सायबर टीम प्रभारी उनि.नरेश बंजारे, प्रआर.देवेंद्र राजपूत आरक्षक मनोज साहू कमल जोशी, विरेंद सोनकर धीरज डडसेना, मुकेश मिश्रा,आनंद कटकवार ,विकास द्विवेदी झमेल राजपुत कृष्ण पाटिल शामिल रहे।






0 टिप्पणियाँ