NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

अवैध शराब बेचने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही, आरोपियों के कब्जे से 63 पाव देशी और 4 लीटर शराब जप्त

 


धमतरी।थाना केरेगांव क्षेत्रांतर्गत पेट्रोलिंग जुर्म जरायम पतासाजी हेतु देहात क्षेत्र रवाना हुआ था कि इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम सलोनी में अवैध शराब बिक्री कर रहे हैं।



सूचना पर रेड कि कार्यवाही करते ग्राम सलोनी में आरोपी येन कुमार साहू पिता गंगादीन साहू उम्र 45 वर्ष साकिन सलोनी और विष्णु ध्रुव पिता तीजू राम ध्रुव उम्र 35 वर्ष साकिन सलोनी अवैध रुप से देशी मशाला एवं प्लेन शराब रखा हुआ था। जिसे समक्ष गवाहों के बरामद कर आरोपियों के कब्जे सेअवैध शराब जप्त किया गया।

 



दोनो आरोपियों के कब्जे से 45 पौवा में देशी मशाला किमती 4950रु एवं 18 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 1440रु प्रयुक्त वाहन टीव्हीएस जुपिटर कीमती 25000रूपये जप्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


दूसरा मामला
आरोपी लिलेश कुमार सिन्हा पिता स्व.सुमरन सिन्हा उम्र 26 वर्ष,साकिन सलोनी के कब्जे से 4 लीटर अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे महुआ शराब किमती 400/- रूपये एवं बिक्री रकम 220/- रुपये कुल 620/- रूपये जप्त कर उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना केरेगांव में धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।


 
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरिफ्तार कर न्यायिक रिमांड में न्यायालय पेश कर जेल धमतरी दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना केरेगांव सउनि प्रदीप सिंह,प्रधान आरक्षक डिकेश सिन्हा, विनोद नेताम,आरक्षक हीरु मंडावी,भावेश दास मानिकपुरी शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ