NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

स्टेशनपारा वालों के लिए 287 मकानों का निर्माण कार्य 15 दिनों में शुरू हो जाएगा, बस्ती वालों के चेहरे में खुशी झलकी

 



महापौर के निर्देश पर ब्राडगेज बनने से पहले स्टेशन पारा वालों का बन जाएगा आशियाना

धमतरी। स्टेशनपारा झुग्गी झोपड़ी बस्ती वालों ने छत्तीसगढ़ झुग्गी झोपड़ी कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अवैश हाशमी एवं बाबा खान के साथ महापौर विजय देवांगन से मुलाकात कर बहुमंजिला आवास का पुन : टेंडर करवाने एवं शासन से स्वीकृति के लिए निगम से पत्र भेजवाने के लिए महापौर को गुलदस्ता भेंट कर आभार माना।कहा धमतरी के चौमुखी विकास के लिए ब्राडगेज बनना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। इसके लिए केंद्र शासन एवं छत्तीसगढ़ शासन का धन्यवाद करते हैं। 

 ब्राडगेज का कार्य अभनपुर तक आ गया है, धमतरी में भी कुछ कुछ कार्य शुरू हो गए है। आए दिन नोटिस वगैरह आते रहते हैं जिसका समाधान भी समय समय पर अपने स्तर से या कलेक्टर को बोलकर या शासन तक हमारी पीड़ा को बताकर करवाए है उसके लिए भी हम सब आभारी हैं।  सबकी मांग पर जैविक खाद के पास बहुमंजिला आवास के कार्य जिसे ठेकेदार ने बंद कर दिया था उसे पुन: टेंडर करवाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजे है उसे जल्द से जल्द निर्माण करवाए जिससे ब्राडगेज बनने से पहले व्यवस्थापन की समस्या से हम सब स्टेशन पारा झुग्गी झोपड़ी बस्ती वालों को निजात मिलेगी।


 समस्त झुग्गी झोपड़ी स्टेशन पारा निवासी 287 परिवारों को बहुमंजिला आवास मिल जाएगा जिससे सब चैन की सांस लेंगे।सबकी बातें को महापौर विजय देवांगन ने गंभीरता से सुना और कहा कि स्टेशन पारा वासियों को परेशान और तकलीफ में रहने की अब जरूरत नहीं है, आप लोगों ने और शहर की जनता ने शहर के प्रति जो जिम्मेदारी दिए उसे निभाने हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं और करते रहेंगे। इसी तारम्य में स्टेशन पारा वालों के 287 परिवारों के लिए जैविक खाद के पास बहुमंजिला आवास निर्माण का कार्य भी लगभग 15 दिनों में शुरू हो जाएगा जिसे आप लोग आपके वार्ड के पार्षद अजय वर्मा और नवागांव के पार्षद अवैश हाशमी के साथ देखने जाना और कुछ कमी हो तो बताना आप लोगों के लिए नगर निगम द्वारा पक्का आवास अच्छा बनवाकर देंगे। 


इस बात को सुनकर मायूसी के साथ आए स्टेशन पारा वासी खुशी खुशी अपने घर लौटे।महापौर विजय देवांगन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने वाले अवैश हाशमी के नेतृत्व में दशोदा मंडावी,बाबा खान,अग्नि बाई, सोहद्रा बाई साहू, राकेश चौरसिया,रामेश्वरी,कोमल ध्रुव आदि मौजूद थे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ