NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

सुशासन दिवस पर जिले के 1 लाख 40 हजार से ज्यादा किसानों को किया गया धान बोनस राशि वितरण

 



 जिले के किसानों को खरीफ वर्ष 2014-15 और 2015-16 के धान बोनस राशि 19 हजार 820 लाख रूपए किये गये वितरित


धमतरी ।देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आज प्रदेश सहित जिले में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राज्य शासन द्वारा बकाया 2 वर्षों का धान बोनस राशि का वितरण सीधे किसानों के खाते में अंतरित किया गया। जिले में यह कार्यक्रम विकासखंड स्तर पर ग्राम कंडेल, ग्राम अछोटी, ग्राम खैरझीटी और ग्राम  छुही में आयोजित किया गया। 


धमतरी जिले में वर्ष 2014-15 के 72161 एवं 2015-16 के 68384 इस तरह जिले के कुल 1 लाख 40 हजार 545 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के बोनस राशि का भुगतान किया गया। जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 72161 किसानों से 3394192.70 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी, जिसका बोनस राशि 10182.58 लाख रूपये है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 68384 किसानों से 3212563 क्विंटल  धान की खरीदी की गई थी, जिसका बोनस राशि 9637.69 लाख रूपये भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजन किया गया। इस अवसर पर जिले में  आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।



  जिला स्तर पर आयोजित धान बोनस राशि वितरण कार्यक्रम में कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने लोहरसी के किसान देवनारायण गजेन्द्र और ग्राम शंकरदाह के किसान अशोक कुमार साहू सहित अन्य किसानों को धान बोनस राशि का प्रमाण पत्र कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को बोनस राशि की बधाई दी।


धमतरी जिले के गौरव ग्राम कण्डेल में आयोजित बोनस वितरण समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रंजना साहू ने धान बोनस प्राप्त करने वाले किसानों को बधाई देते हुए कहा कि मोदी की की गारंटी को पूरा करते हुए आज हमारे मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों को पहली सौगात दी है, जल्द ही किये गये वादों को पूरा किया जायेगा।  इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के लिए संचालित महतारी वंदन योजना, उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, किसान क्रेडिट कार्ड, बीमा योजना, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के किसान समृद्धि, आत्मनिर्भरता और खुशहाली की ओर अग्रसर हो रहे है। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पूर्व महापौर अर्चना चौबे,  रामू रोहरा,  शशि पवार, हेमन्त चंद्राकर, सरंपच पुष्पा नेताम सहित अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीएम धमतरी विभोर अग्रवाल के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ