किया परेड का निरीक्षण,अच्छे टर्न-आऊट वाले जवानों को किया पुरस्कृत
धमतरी।पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने शुक्रवार को रक्षित केन्द्र धमतरी में आयोजित जनरल परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा के नेतृत्व में परेड टीम द्वारा सलामी दी।ततपश्चात पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया। खराब टर्नआउट वाले अधिकारी/कर्मचारियों को चेतावनी दिया गया एवं अच्छे टर्नआउट वाले अधिकारी/कर्मचारी को पुरस्कृत भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस विभाग में परेड महत्वपूर्ण है,परेड अनुशासन की जड़ होती है,सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को परेड अच्छा से आनी चाहिए।परेड में शामिल समस्त प्लाटूनों के ड्रील का निरीक्षण कर उचित दिशा-निर्देश दिये। परेड में उपस्थित समस्त जवानों से व्यक्तिगत वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण किया तथा अस्वस्थ कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का देखभाल करने हेतु समझाईश दी गई।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपने कर्तव्य के सही ढंग से निर्वहन के लिये स्वस्थ रहना अत्यंत ही आवश्यक है, जिसके लिये संयमित खान-पान एवं नियमित व्यायाम करने हेतु निर्देशित किया गया।परेड निरीक्षण पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केन्द्र धमतरी में स्थित वाहन शाखा, लाईन ऑफिस, स्टोर शाखा, शस्त्रागार का भी निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। एसपी ने अर्डली रुम (ओ.आर.)के माध्यम से पुलिस जवानों के समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह,उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार,डीएसपी. परि. विंकेश्वरी पिंदे, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा,थाना प्रभारी एवं परेड में शामिल अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।





0 टिप्पणियाँ