NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

घना कोहरा के चलते दुर्घटना से बचने नगर निगम ने सुबह ही चलाया पशु पकड़ो महाअभियान

 


 आयुक्त के निर्देश पर सड़काें पर उतरी टीम


धमतरी।घना कोहरा को देखते हुए दुर्घटना से बचने धमतरी नगर निगम की ओर से पशु पकड़ो महा अभियान चलाया गया। आयुक्त विनय कुमार और उपायुक्त पी सी सार्वा ने अल सुबह कोहरे से होने वाली दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए सुबह भी आवारा पशु पकड़ने का निर्देश दिए। जिसपर निगम की टीम ने शनिवार सुबह 6 बजे से ही पशुओं को पकड़ने निकली। आयुक्त और उपायुक्त ने इसका अवलोकन भी किया। 


नगर निगम की ओर प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी शेर खान, सहायक राजस्व निरीक्षक चैतन्य चंदेल एवं पशु पकड़ो टीम,पशुओं को पकड़ने के लिए सुबह 5 बजे ही नगर निगम के बाहर एकत्र हुए। टीम के द्वारा नेशनल हाईवे सिहावा चौक,मकई चौक, रत्नबांधा चौक, अंबेडकर चौक तक कार्यवाही करते हुए करीब 15 मवेशी को पकड़ा गया। जिसे अर्जूनी स्थित गौठान ले जाया गया। 


आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि ठंडी में कोहरे की वजह से वाहन चालकों को पशु नजर नहीं आने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है जिसको ध्यान में रखते हुए पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई की गई है जो आगे भी जारी रहेगा। पशु पकड़ने में निगम के सुनील सोलंके, बंसी दीप, गोविंद पात्रे, पवन हिरवानी, रुद्र निकेतन यादव, गोपाल यादव, करण महर , श्यामू सोना,चालक चतुर सिंह,यातायात पुलिस से प्रधान आरक्षक उत्तम साहू सहित अन्य निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ