NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

आयुक्त की सहायक राजस्व निरीक्षकों को दो टूक...कम राजस्व वसूली पर वेतन व वेतन वृद्धि रोकी जाएगी

 



शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार करें शत प्रतिशत राजस्व वसूली:आयुक्त


धमतरी।नगर निगम आयुक्त विनय कुमार ने शुक्रवार को निगम सभागार में बैठक आयोजित कर राजस्व वसूली के प्रगति की समीक्षा की। निगमायुक्त के द्वारा वार्ड वार राजस्व वसूली की समीक्षा कर कम वसूली करने वाले सहायक राजस्व निरीक्षको की वेतन रोकने तथा आगे वसूली में प्रगित नही दिखाने पर वेतन वृद्धि रोकेने का निर्देश देते हुए जमकर फटकार लगाई  साथ ही  उपायुक्त एवं प्रभारी राजस्व विभाग पीसी सार्वा  को निर्देश देते हुए शासन के मंशानुसार निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राजस्व  वसूली करने कहा।उन्होने इस आशय के निर्देश दिये कि राजस्व वसूली कार्य की प्रति दिवस समीक्षा करे। ताकि निर्धारित समयानुसार शत प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।


     उन्होने सहायक राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिये कि अपने अपने अपने वार्डो में  जाकार प्रति दिन वसूली करना सुनिश्चित करे  एवं वसूली की प्रगति की जानकारी  से राजस्व अधिकारी को अवगत कराये। उन्होंने कहा कि बड़े बकायादारों को राजस्व कर जमा करने के लिए नोटिस जारी करे इसके बावजूद भी जिनके द्वारा अपना कर निगम कोष में जमा नही किया जाता तो उनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही करे। उन्होने निर्देश दिया कि सम्पत्ति कर दुकान किराया,जल कर,भू भाटक सहित  बिना  गुस्माता,ट्रेड लाइसेंस से संचालित दुकानों की जांच कर लाइसेंस बनवाने एवं निगम के अन्य करों निर्धारित समय सीमा में शत प्रतिशत वसूली किया जाना सुनिश्चित करे ताकि निगम के आय में वृद्धि हो सके। बैठक के द्वारा उपायुक्त एवं राजस्व अधिकारी पीसी सार्वा सहित राजस्व विभाग का अमला उपस्थित रहा।


  आयुक्त विनय कुमार ने शहर वासियों से अपील की है की वे अपना कर जल्द से जल्द निगम कोष में जमा करवाए जिसे वे आगे होने वाली कार्यवाही से बच सके।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ