NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

केंद्रीय विद्यालय धमतरी की छात्राओं ने रायफल शूटिंग में रचा इतिहास, एक स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य पदक जीते

 


स्वास्तिका सिंह ने जीता 🥇 गोल्ड मैडल 


धमतरी।मंजिल उन्ही को मिलती है जिनके सपनो में जान होती है। पंखो से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। कहावत को चिरतार्थ करते हुए केंद्रीय विद्यालय धमतरी के रायफल शूटिंग टीम ने 26 दिसंबर से 1 जनवरी 2024 तक भोपाल में आयोजित 67 वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया में सभी राज्यों से चुनिन्दा प्रतिभाशाली खिलाडियों के मध्य अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत तथा दो कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय सहित पुरे छत्तीसगढ़ को नव वर्ष का स्वर्णिम तोहफा देकर इतिहास रच दिया।


स्कूल स्तर में देश की सर्वोच्च खेल प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया में शूटिंग के लगभग 1500 खिलाडियों ने हिस्सा लिया, जिसमें केंद्रीय विद्यालय धमतरी की बेहतरीन शूटिंग खिलाडी छात्रा स्वास्तिका सिंह ने सर्वाधिक कठिन प्रतिस्पर्धा 10. मी. ओपन साईट एयर रायफल अंडर 19 बालिका वर्ग में उच्चतम स्कोर के साथ स्वर्ण पदक पर निशाना साध इतिहास रच दिया।साथ ही टीम इवेंट में काजल साहू के साथ अपने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस जोड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वही विद्यालय की नई उभरती प्रतिभाशाली खिलाड़ी नेहा मांडवी ने 10. मी. ओपन साईट एयर रायफल अंडर 14 बालिका वर्ग में रजत पदक पर निशाना साधा।


ज्ञात हो कि उक्त राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता केंद्रीय विद्यालय संगठन के लिए स्वस्तिका सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है जो विद्यालय के साथ छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। केंद्रीय विद्यालय धमतरी का खेल विभाग शूटिंग खेल के उपलब्धियों से भरा है। विगत कई वर्षों से अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी न केवल शालेय खेल बल्कि देश के प्रतिष्ठित शूटिंग प्रतियोगितायों में भी पदक जीत अपनी पहचान बना चुके है। जिसमे वरिष्ठ खिलाड़ी शिवानी बाबर, शीतल कौर, खिलेंद्र मगेन्द्र जैसे नाम शामिल है जो अब किसी परिचय के मोहताज नहीं है। विद्यालय के खिलाड़ी अपने खेल शिक्षक के निर्देशन में वर्ष भर कठिन अभ्यास करते है। 

शूटिंग को खेल न मानकर पूजा मानने वाले ये होनहार खिलाडियों ने बताया कि चाहे कोई त्यौहार हो या अन्य छुट्टियाँ इनके लिए इनका खेल और उसका अभ्यास ही सबसे महत्त्वपूर्ण है तथा खेल प्रतियोगिता से बढ़कर इनके लिए कोई त्यौहार नहीं है। विजयी खिलाडियों के वापसी पर केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों ने रायपुर स्टेशन पर विजय तिलक लगा फूल-माला से भव्य स्वागत किया। खिलाडियों की इस एतिहासिक सफलता पर केवीएस संभागायुक्त विनोद कुमार पाण्डेय, सहायक आयुक्त  विवेक कुमार चौहान,  रविन्द्र कुमार विद्यालय प्राचार्य गिरीश बाबु कस्तवार वरिष्ठ शिक्षक पी.एल. साहू, एसके  गिरी, डीआर साहू, एसके  देवांगन, द्रोंण मरकाम तथा खेल शिक्षक एस. के. पाण्डेय ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनायें देते हए उज्जवल भविष्य की कामना की है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ