धमतरी।हिट एंड रन से जुड़े नए कानून के विरोध में वाहन चालकों द्वारा किये जा रहे हड़ताल को जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समझाइश और आम नागरिकों को समस्या न हो को ध्यान में रखते हुए। वाहन चालक संघ द्वारा हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है हड़ताल खत्म होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
हिट एंड रन के मामले में एक, दो जनवरी को हड़ताल के बाद अचानक फिर से 10 जनवरी से हड़ताल की घोषणा कर दी गई थी। सुबह ज्यादातर बसें बंद रही। ट्रकें भी खड़ी हो गई थी। इस बीच प्रदेश और प्रशासन स्तर पर पहल शुरू की गई। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन धमतरी इकाई के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर के साथ हुई बैठक में उन्हें समझाइश दी गई। जिसे वे स्वीकारते हुए लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अपनी हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।हड़ताल खत्म होने से आम जनता को बड़ी राहत मिली है।
संगठन की जिला अध्यक्ष अनूप मानिकपुरी ने बताया कि कलेक्टर के साथ हुई बैठक के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है।आगे यदि इस नए कानून को लागू किया जाता है तो फिर से आंदोलन जैसा रुख अपनाया जा सकता है फिलहाल सभी काम पर लौटेंगे।
बस चालक परिचालक संघ के अध्यक्ष मिर्जा रशीद बेग ने बताया कि हड़ताल वापस ले ली गई है। बसें पूर्ववत अपने मार्गो में चलनी शुरू हो गई है।




0 टिप्पणियाँ