NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

खेत में गिरने के बाद पेड़ से टकराई कार,सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त

 


धमतरी।रविवार की रात मुड़पार रोड में खेत में कार जा गिरी। सोमवार की सुबह जब लोगों ने कार को देखा तो वह रोड से 10 फीट नीचे खेत में नीचे गिरी हुई थी।जिसको देखकर लोगों ने पुलिस को फोटो के माध्यम से सूचना दी। चर्चा है कि कार 10 फीट नीचे गिरी तो गिरी कैसे ? चर्चा यह भी है कि कार में कौन  सवार थे। कार के नीचे खेत में गिरने के बाद सामने का हिस्सा पेड़ से टकराया होगा।सुबह लोगों ने खेत में जाकर देखा तो कार में कोई भी मौजूद नहीं था। 10 फीट खेत में कार गिरने से फसल भी नुकसान हुआ है।


ज्ञात हो कि  महानदी तट पर स्थित रूद्री डेम को पार कर ग्राम मुड़पार जाते है। ग्राम मुड़पार से लोगों का आना-जाना लगा रहता है। रात होते ही इस रोड में असामाजिक तत्वों का डेरा भी लग जाता है। कुछ लोग स्टंट करते हुए भी देखे जा सकते हैं। रुद्री प्रभारी विनकेश्वरी पिन्दे ने बताया कि फोटो के माध्यम से जानकारी मिली है कि खेत में एक कार गिर गई है।जिसकी रिपोर्ट अब तक लिखवाई गई है, और ना ही कार मलिक थाना पहुंचे हैं। पुलिस कार मालिक को ढूंढने में लगी हुई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ