NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

कुरूद के कन्हारपुरी नहर में मिला शव एक्सप्रेस हाइवे इंजीनियर का निकला

 


भूपेन्द्र साहू 

धमतरी। कुरुद से बगदेही सड़क किनारे महानदी नहर के कन्हारपुरी पुल के पास रविवार  को अज्ञात व्यक्ति लाश मिली थी जिसकी शिनाख्ती हो गई है।शव निर्माणधीन एक्सप्रेस स्टेट हाइवे में काम करने वाले इंजीनियर का है।जिसके परिजनों को सूचना भेज दी गई है।


ज्ञात हो कि 28अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे राहगीरों ने कन्हारपुरी नहर पुल के पास झुरमुट में एक लाश पानी में देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को बाहर निकाला।पंचनामा कार्यवाही के दौरान मिली आईडी कार्ड से मालूम हुआ कि मृतक आरंग से दुर्ग की ओर बन रही एक्सप्रेस हाइवे के इंजीनियर कौशल कुमार पिता सूर्यकुमार उम्र करीब 45 वर्ष निवासी सिंघरोली मध्यप्रदेश का है।जो शरीर पर सिर्फ अंडरवियर पहना हुआ था।पानी में कैसे गिरा यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को सुरक्षित मर्च्युरी में रख कर कुरुद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना भेज दी है।जिसके आने के बाद विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ