धमतरी।27 अप्रैल को फुटहामुड़ा गंगरेल रोड में लहसुनवाही कैम्पा जंगल के पास मिली संदिग्ध लाश के संबंध में सूचना मिलने पर केरेगांव पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर मृतक का शव पंचनामा कर एवं शव परिक्षण के लिए भेजा। जिसमें शव परिक्षण में प्रथम दृष्टया में मामले हत्या प्रतीत होने पर मामले में थाना केरेगांव ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। हत्या के अज्ञात आरोपी के पतासाजी, मुखबिर एवं गवाहों से पूछताछ के दौरान पता चला मृतक तिलेश्वर संदेही भुपेन्द्र कुमार नेताम के साथ गया था। जिसको हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मृतक तिलेश्वर कुमार नेताम उसका चचेरा भाई था जो दोनों ओवर ब्रिज के काम में मिस्त्री का काम करते थे।
भुपेन्द्र कुमार तीन माह से काम में नहीं जा रहा था।27 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे तिलेश्वर नेताम के साथ मोटर सायकल में पीछे बैठकर पारिवारिक कार्यक्रम मे गए थे। जहाँ पर मृतक दोनों ने खूब शराब भी पीये और दोनों जब वापस घर लौट रहे थे तो शराब के नशे में गाड़ी से गिर गये।
इस दौरान भुपेन्द्र को दोनों पैर व कमर में चोट भी आई और मोटर सायकल का भी चैन व क्लच क्लच लीवर टूट गया। आरोपी भुपेन्द्र ने तिलेश्वर को गाड़ी चलाने नही दिया और गिरा दिया कहकर दोनों के बीच लड़ाई एवं मारपीट हुई इस दौरान तिलेश्वर ने पत्थर उठाकर भूपेंद्र को को मारा जिस पर भुपेन्द्र को गुस्सा आया और भुपेन्द्र ने भी गुस्से से पत्थर उठाकर तिलेश्वर के चेहरे और ऑख में मारा जिस पर तिलेश्वर बेहोश होकर मूंह के बल गिर गया,फिर उसको जल्दी से फारेस्ट द्वारा बनाया गया तार फेंसिंग के तार को उठाकर नीचे से अंदर डालकर थोड़ा से ऊपर उठाकर खींचते हुये जंगल के अंदर कुछ दूर ले जाकर मुंह के बल लेटा कर वहीं पड़े पत्थर से सिर में पीछे तरफ दो बार मारा किन्तु उसे लगा कि वह जीवित है फिर उसके पहने जूते के लेस खोलकर उसके गले में कसकर गला घोट दिया और वहां से घर आ गया।
आरोपी द्वारा बताए गये मेमोरेंडम कथन एवं गवाहों के कथन के आधार पर 29 अप्रैल को थाना केरेगांव ने आरोपी भुपेन्द्र कुमार नेताम पिता स्व० ठाकुर राम नेताम उम्र 27 वर्ष साकिन माकरदोना थाना केरेगांव जिला धमतरी के विरुद्ध धारा 302,201 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही में सायबर प्रभारी निरी.सन्नी दुबे,थाना प्रभारी केरेगांव सउनि० प्रदीप सिंह, प्रआर.डिकेश सिन्हा, विनोद मरकाम, बिरेन्द्र साहू,आर.जितेंद्र ठाकुर,सायबर टीम प्रआर.देवेंद्र राजपूत,आर.योगेश नाग,युवराज ठाकुर, कृष्णा पाटिल शामिल रहे।



0 टिप्पणियाँ