धमतरी।वाराणसी मे 24 से 26 तक हुए सीनियर नेशनल कुस्ती फेडरेशन कप मे छत्तीसगढ़ के पहलवानों ने पुरे भारत मे अपना दबदबा बनाया और अपना लोहा मनवाया और पदकों की झड़ी लगा दी। टीम के कोच लक्ष्मण लाल साहू पहलवान धमतरी जिला कुश्ती अध्यक्ष और खेलो इंडिया स्माल सेंटर के कोच विकास सिंह ठाकुर ने बताया कि ग्रीको रोमन सत्येल 55 किलो में मनु यादव, 60 किलो में अभिषेक निषाद, 72 किलो में अनीश सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया वही सत्येंद्र यादव ने रजत पदक अपने नाम किया।86 kg फ्री स्टाइल मे विजेंद्र पाल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। लक्ष्मण पहलवान ने पहलवानों के हौसला अफजाई के लिए मनु यादव और अभिषेक निषाद को 5-5 किलो बादाम दिया जिसे पहलवान खा के और मेहनत कर सके।



0 टिप्पणियाँ