NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

सफलता पूर्वक लोकसभा निर्वाचन के लिए टीचर्स एसोसिएशन ने किया जिला प्रशासन सहित अन्य लोगों का आभार

 


धमतरी।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला धमतरी ने  लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आभार व्यक्त किया है। 

जिला अध्यक्ष डॉ. भूषण लाल चंद्राकार, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू एवम प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता गांधी के निर्देशन और जिले के समस्त विभाग के प्रमुख अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी कर्मचारियों ने निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को उत्कृष्ट ढंग से सम्पन्न किया।जिसके चलते धमतरी जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ा है।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने इसके पूर्व चुनाव के दौरान कर्मचारियों को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ता था, उन समस्यायों को जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष समय समय पर रखा था।


जिसमें सबसे अहम समस्या चुनाव के दिन चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों के लिए भोजन की व्यवस्था थी।भोजन व्यवस्था हेतु कर्मचारियों और अधिकारियों को काफी जद्दोजहद करना पड़ता था।दूरस्थ एवम वनांचल क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में भूखे पेट रहकर मतदान कार्य सम्पन्न करते थे।इस समस्या पर संवेदनापूर्वक संज्ञान लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने निशुल्क भोजन व्यवस्था ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से कराने का आदेश  जारी किया था।ग्राम पंचायत सचिवों ने सभी बूथों में बेहतर भोजन व्यवस्था के साथ साथ सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया।इस हेतु छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों एवम रेडक्रास व स्काउट के मतदाता मित्रों प्रिंट मिडिया एवं इलेक्ट्रोनिक मिडिया, मतदाता जागरूकता अभियान से जुड़े समस्त नागरिकों को सफलता पूर्वक मतदान संपन्न कराने पर बधाई देते हुए उत्कृष्ट व्यवस्था हेतु आभार व्यक्त किया है।

आभार व्यक्त करने वालों में  प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष नंद कुमार साहू ,डॉ.गणेश प्रसाद साहू, तीरथराज अटल, नारद राम बघेल, सचिव बलराम तारम, कोषाध्यक्ष रामदयाल साहू, प्रांतीय महिला प्रतिनिधि उषा साहू, महिला प्रकोष्ठ जिला प्रभारी बी यदु, सविता छाटा, ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी गेवाराम नेताम, नगरी शैलेंद्र कौशल, कुरूद दिनेश साहू,मगरलोड रमेश यादव,  जिला महासचिव डॉ. आशीष नायक, कैलाश प्रसाद साहू, राहुल नेताम, रामप्रसाद नाग, दीनानाथ पांडेय सहित पदाधिकारी हरीश कुमार साहू, धर्मेंद्र कुमार साहू, टीकम चंद सिन्हा, तोमल साहू, वीरेंद्र साहू, उत्तम साहू, अशोक साहू, खूब लाल साहू, लीलाराम कुर्रे, जसवंत साहू, चोवाराम चंद्राकर, गुहा राम निषाद, कुलेश्वर प्रसाद साहू, मुरारी लाल साहू, टीकाराम सिन्हा, किशन मंडवी, देवेंद्र भारद्वाज, शीतल नायक, नारद राम देवांगन, रूपेश कुमार साहू, हेमंत सोनकर, कौशल कुमार चंद्राकर, हरीश गजेंद्र, भगवती प्रसाद सोनी, दीपेंद्र साहू, हृदय रामटेके, देवकुमार यादव, उमेश साहू, डॉ. मंजूषा साहू, जागृति साहू, उषा साहू, करुणा सोनबेर, तुनेश्वरी साहू, बिंदु ध्रुव, शिप्रा शर्मा, उमा रानी चंद्राकर, निकहत फातिमा आदि शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ