NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Murder Breaking: गले में जूते की लेस बांधकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 


फुटहामुड़ा के जंगल में मिली लाश



भूपेन्द्र साहू 

धमतरी। केरेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत लहसुनवाही केंपा के जंगल में शनिवार को एक युवक की लाश मिली। सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा युवक के गले में जूता का लेस बंधा हुआ था और चेहरा को पत्थर से मारा गया था। प्रथम दृष्टया में हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए रक्तदान एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया


केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि ग्राम लसुनवाही केम्पा जंगल मे फुटहामुड़ा गंगरेल मार्ग मे दाहिने तरफ करीबन 100 मीटर जंगल अंदर में युवक की लाश मिली है।जिसकी शिनाख्ती तिलेश्वर नेताम पिता श्रवण नेताम उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम माकरदोना थाना केरेगांव के रूप में हुई है।घटना आज 27 अप्रैल के 11 बजे से 4 बजे के बीच का है।  पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है जाँच जारी है। गले में लेस बंधा हुआ था, चेहरा खून से सना हुआ है। प्रथम दृष्टया में हत्या की आशंका है।कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ