NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Election :पहले वोटिंग फिर वेडिंग:बारात निकलने से पहले दूल्हे ने किया मतदान



धमतरी। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान है। इसी कड़ी में कांकेर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सिहावा विधानसभा के बूथ क्रमांक 206 भुरसीडोंगरी में भावेश पटेल पिता शंकरलाल पटेल ने बारात निकलने से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

भावेश पटेल शुक्रवार को मगरलोड बारात लेकर निकले। इससे पूर्व उन्होंने पहले वोटिंग फिर वेडिंग का संदेश देते हुए लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आम लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ