भूपेन्द्र साहू
धमतरी।देश में लोकतंत्र के महापर्व में लोकसभा चुनाव के अंतर्गत द्वितीय चरण में छत्तीसगढ़ में तीन लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में चुनाव संपन्न हुआ। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत धमतरी जिले के सिहावा और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुरूद और धमतरी विधानसभा शामिल रहा।
जिले के तीनों विधानसभा में शांतिपूर्ण चुनाव के बाद 26 की देर शाम मतदान दलों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। समाचार लिखे जाने तक मतदान दलों की वापसी लगातार हो रही थी। ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करने के बाद कर्मचारी अपने गंतव्य को रवाना हुए। ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच पॉलिटेक्निक के स्ट्रांग रूम में रखा गया है जिले के तीनों विधानसभा में सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हो गया था। जो शाम 6 बजे तक जारी रहा। दोपहर की गर्मी की वजह से ज्यादातर लोग सुबह मतदान के लिए पहुंचे जहां लंबी-लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी। कई जगह 26 को शादी की वजह से दूल्हे और बाराती पहले मतदान किए उसके बाद फिर रवाना हुए। शाम तक कहीं कोई अपनी घटना की सूचना नहीं आई थी।
विधानसभा वार मतदान प्रतिशत रात 9 बजे की स्थिति में
सिहावा - 79.80%
कुरुद - 77.70%
धमतरी - 75.70%



0 टिप्पणियाँ