NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

3 ट्रैक्टर अवैध अर्जुन लकड़ी परिवहन करते वन विभाग ने पकड़ा



भूपेन्द्र साहू 

धमतरी।सीसीएफ के सख्त निर्देश पर अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग ने शुक्रवार की रात कुरूद क्षेत्र में अर्जुन लकड़ी का अवैध परिवहन करते तीन ट्रेक्टर को जप्त किया है।

 माफियाओं की नजर धमतरी जिले के कुरूद क्षेत्र में है।यहां से लगतार अर्जुन पेड़ की अवैध कटाई कर कोचियों के सहयोग से  आरामिलों में सप्लाई हो रहा है।वन विभाग के रात्रि गस्त दल ने अवैध अर्जुन के परिवहन पर कार्यवाही कर अर्जुन लकड़ी से भरे वाहन को जप्त किया है।


वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 3 मई को  मुख्य वन संरक्षक रायपुर के निर्देशानुसार वन मंडलाधिकारी धमतरी, उप वन मंडलाधिकारी धमतरी के मार्गदर्शन में  उड़न दस्ता दल द्वारा छापा मार कार्यवही कर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बिरेझर के पास अर्जुन लकड़ी की अवैध परिवहन करते ट्रेक्टर क्रमांक CG -05 G 1823 वाहन मालिक टकेश्वर पिता किशुन दरबा। CG-05AL 8689 वाहन मालिक त्रिलोक साहू पिता पवन साहू मोंगरा एवं ओमकार गोयल पिता पुनीत राम गोयल कल्ले के ट्रेक्टर को अर्जुन का अवैध परिवहन करते विधिवत प्रकरण दर्ज कर अर्जुन लट्ठा जप्त किया है। उक्त कार्यवाही में  उमेश सिंह CFO, रघुवंशी सपअ कुरूद, लक्ष्मीकांत BFO, शशिकांत BFO, अर्जुन निर्मलकर CFO, उमेद साहू मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ