NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

चाकूबाजी, गुंडागर्दी,जान से मारने की धमकी देने,आर्म्स एक्ट जैसे संगीन मामलों का आदतन अपराधी शिवा नायक को किया गया जिला बदर

 


कलेक्टर नम्रता गांधी ने पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय की अनुशंसा पर किया जिला बदर


धमतरी।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नम्रता गांधी ने पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय की अनुशंसा पर जिले के आदतन अपराधी शिवा नायक पिता अर्जुन नायक 25 वर्ष साकीन पोस्ट ऑफिस वार्ड,ओड़िया पारा धमतरी,थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया है। 

पुलिस द्वारा इसके अतिरिक्त 2 अन्य आदतन बदमाशों के ऊपर जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर ऑफिस में भेजा गया है,जो प्रक्रियाधीन हैं।


शिवा नायक के विरुद्ध विगत कुछ वर्षों से लगातार मारपीट,चाकूबाजी, गुंडागर्दी,जान से मारने की धमकी देने,आर्म्स एक्ट एवं अन्य अपराध पंजीबद्ध है। जिला दण्ड अधिकारी का प्रा.कं.-222/ वाचक/ जिला दण्ड./2024 धमतरी, 01.05.24 के तहत जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है।

जिला दण्डाधिकारी धमतरी ने शिवा नायक को 01मई 2024 से आगामी 6 माह के लिये जिला धमतरी एवं समीपस्थ जिला रायपुर, बालोद, कांकेर, गरियाबंद, दुर्ग, कोण्डागांव की सीमाओं से हट जाने (जिला बदर) का आदेश दिया है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ