भूपेंद्र साहू
धमतरी। रायपुर नेशनल हाईवे 30 में कुरूद के आगे ग्राम मरौद में 3 जून को टोल प्लाजा शुरू किया गया है। जहां वाहनों की आवाजाही पर शुल्क शुरू हो चुका है। टोल प्लाजा के शुरू होने के दूसरे दिन ही रात में हादसा हो गया जिसमें बड़ी भारी वाहन पलट गया।गनीमत रही कि किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है।
रायपुर से धमतरी नेशनल हाईवे 30 में फोरलेन बनने के बाद अब ग्राम मरौद में टोल प्लाजा शुरू हो चुका है। टोल प्लाजा का निर्माण लंबे समय से हुआ था। 3 जून से शुल्क प्रारंभ हुआ है। 5 जून की रात भारतमाला प्रोजेक्ट के लिए सामग्री लेकर आ रहा भारी वाहन टोल प्लाजा में जबरदस्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहां बहुत कुछ अस्त व्यस्त हुआ। काफी देर बाद आवागमन को दुरूस्त किया गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चालक को टोल प्लाजा शुरू होने की जानकारी नहीं थी वह तेजी से गाड़ी निकालने की कोशिश कर रहा था इसी बीच अचानक उसे लगा कि रोकना है, गाड़ी डिवाइडर में चढ़ते हुए पलट गई।
कुरूद थाना के ASI पीएन ध्रुव ने बताया कि यह घटना रात लगभग 9बजे की है।राखड़ लेकर बड़ी गाड़ी आ रही थी जो पलट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे किस प्रकार की जानकारी नहीं हुई है। नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा के थोड़े से भाग को नुकसान पहुंचा है।6 जून की शाम 5 बजे तक कोई रिपोर्ट लिखाने कोई नहीं आए थे।




0 टिप्पणियाँ