संघ के विरोध के कारण अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण स्थगित
धमतरी।ग्रीष्मकालीन अवकाश के इस भीषण गर्मी में चार दिवसीय एफ एल एन 3.0 प्रशिक्षण 10 जून से 13 जून तक धमतरी जिले के चारों ब्लॉक में आयोजित किया गया था। जिसका कि छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ एवं सर्व शैक्षिक संघ द्वारा पहले से ही इसका विरोध किया जा रहा था। ग्रीष्मकालीन अवकाश के इस भीषण गर्मी में जहां पर कूलर,पंखे भी काम नहीं कर रहे है तथा कोई भी शिक्षक साथी मानसिक एवं शारीरिक रूप से इस प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए तैयार नहीं है।ऐसी विषम परिस्थिति में प्रशिक्षण आयोजित करना समझ से परे है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ एवं सर्व शैक्षिक संघ मिलकर इस प्रशिक्षण का बहिष्कार कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित महोबे एवं जिला कोषाध्यक्ष डेवेश कुमार साहू ने डीईओ टी आर जगदल्ले से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराया तथा ये भी मांग जिला एवं राज्य प्रशासन से की गई है कि कोई भी शिक्षक प्रशिक्षण ग्रीष्मकालीन अवकाश में तथा किसी भी प्रकार से दबाव बनाकर ना हो, कोई भी प्रशिक्षण उचित समय में आयोजित हो,तथा कर्मचारियों को किसी भी प्रकार से मुश्किलों का सामना ना करना पड़े।
प्रशिक्षण बहिष्कार करने वालों में ममता खालसा, हरीश सिन्हा, शेष नारायण गजेन्द्र,आलोक मत्स्यपाल, राणाजी राव रणसिंह, लोचन प्रसाद साहू,लोमश प्रसाद साहू, वरूण साहू, दीपक सहारे,पदुमलाल साहू, हूमन चन्द्राकर, बेदराम साहू,पवन परिहा, उदयभान पाल, झुमुकलाल साहू,लुकेश्वर निषाद महेश कुमार साहू, दिनेश कुमार गायकवाड़, रोहित दीवान, दुष्यंत साहू, शेखन साहू, राकेश साहू,गुलाप राम साहू,रीमन सिंह दीवान, विकास कंवर, भोजपाल साहू, रश्मि निर्वाण, धनेश्वरी साहू, भामेश्वरी साहू, कामना केरकेट्टा, सुनीता यादव, हितेश साहू,गौरी गुप्ता,शिखा श्रीवास्तव,दीपा यादव, बसन्ती सिन्हा, कुन्ती ध्रुव लीलेश्वरी साहू,नेमिन साहू सहित समस्त शिक्षक प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं।





0 टिप्पणियाँ