NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

टोल प्लाजा में राहत, नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई, हाईवा के लिए समय निर्धारित करने जैसे मांगों को लेकर धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने ज्ञापन सौंपा

 




धमतरी। धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने धमतरी के सभी व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद थे।


प्रमुख मांगों में

0 धमतरी रायपुर नेशनल हाईवे में लगने वाले टोल टैक्स को धमतरी के आम नागरिकों को मुक्त रखा जाए।

0 धमतरी नगर के मुख्य मार्गो जिसमे  सिहावा चौक से लेकर कोलियारी तक और रत्नाबांधा से लेकर आमदी तक ड्रेन टू ड्रेन रोड का नव निर्माण किया जाय ।

 0शहर के अंदर से होकर गुजरने वाली बड़ी गाड़ियों और रेत से भरी गाड़ियों के लिए केनाल रोड को बनवाया जाए या शहर में इनका समय परिवर्तित किया जाए। अब स्कूल भी शुरू वाले हैं। 

0 शहर में नशे की लत के कारण व्यापारियों पर हो रहे हमलों को रोकने नशेड़ियों पर कड़ी कार्यवाही करें ।

 धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कलेक्टर नम्रता गांधी से इस विषय को गंभीरता से लेने की अपील की है।इस दौरान धमतरी चेंबर के अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा, राइस मिल के एसोशियेशन के अध्यक्ष नवीन सखला, राजेश गोलछा। राजू लुंकड़, मोहन अग्रवाल, धमतरी चेंबर के उपाध्यक्ष रविंद्र छाबड़ा, सचिव राजा रोहरा,सह सचिव आलोक पाण्डेय, चेंबर के वरिष्ठ सलाहकार  चंदूलाल जसवानी, सलाहकार  प्रमोद पाण्डेय, भगत देवांगन, लाला सिन्हा, बृजेश तिवारी, संजय खंडेलवाल, अरविंद खंडेलवाल,रमेश दीवानी, मनोज लखवानी,कन्हैया लाल कामरानी, अशोक भाई, भूपेश अंबानी सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ